प्रभात खबर इंपैक्ट : आंबेडकर आवास में ठगी के आरोप की जांच करने पहुंचीं बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

लाभुक से जानकारी लेती बीडीओ निशांत अंजुम | Prabhat Khabar Network

आंबेडकर आवास योजना में ठगी के गंभीर आरोपों की प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है. गांडेय की बीडीओ निजात अंजुम ने लाभुक के गांव पहुंचकर मामले की स्थलीय जांच की और पीड़ित से जानकारी ली.

विज्ञापन

आंबेडकर आवास योजना में लाभुक से कथित ठगी के मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया. शनिवार को गांडेय की बीडीओ निजात अंजुम बड़कीटांड़ पंचायत के कुंडलहारी गांव पहुंचीं और मामले की स्थलीय जांच की. उन्होंने भुक्तभोगी पिंकी टुडू के आवास का जायजा लिया और लाभुक से पूरे मामले की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

लाभुक से की पूछताछ, आवेदन में लिखी बात दोहरायी

जांच के दौरान बीडीओ ने पिंकी टुडू से पूछताछ की. लाभुक ने पूछताछ के क्रम में भी अपने आवेदन में दर्ज आरोपों को दोहराया और मामले से संबंधित जानकारी अधिकारियों को दी. बीडीओ ने आवास निर्माण और योजना से जुड़े मामले की जानकारी भी ली.

बीडीओ निजात अंजुम ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है. जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट रिपोर्ट सामने आने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जायेगी.

खबर छपने के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान

बता दें कि प्रभात खबर ने शनिवार के अंक में ‘आंबेडकर आवास की पूरी राशि निकली, लाभुक को मिले सिर्फ 20 हजार, 1.10 लाख हड़पने का आरोप’ शीर्षक से मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और बीडीओ स्वयं गांव पहुंचकर जांच करने लगीं.

लाभुक से जानकारी लेती बीडीओ निशांत अंजुम,प्रभात खबर में प्रकाशित खबर | Prabhat Khabar Network
प्रभात खबर में प्रकाशित खबर | Prabhat Khabar Network

अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि योजना की राशि की निकासी और लाभुक को भुगतान के मामले में वास्तविक स्थिति क्या है तथा आरोप सही पाये जाने पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है.

जांच के दौरान ये रहे मौजूद

स्थलीय जांच के दौरान आवास योजना के प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार, पंचायत की मुखिया के प्रतिनिधि परवेज आलम, लाभुक के पति छोटेलाल मुर्मू समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola