पति संग बाइक से जा रही पत्नी की सड़क पर गिरकर मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जाता है कि बरही से बगोदर की ओर बाइक से पति-पत्नी आ रहे थे. तभी जीटी रोड माहुरी के समीप चलती बाइक से महिला अचानक गिर गयी और गंभीर रुप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड माहुरी के समीप हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जाता है कि बरही से बगोदर की ओर बाइक से पति-पत्नी आ रहे थे. तभी जीटी रोड माहुरी के समीप चलती बाइक से महिला अचानक गिर गयी और गंभीर रुप से घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बरही थाना क्षेत्र डुमरडेली निवासी रामधनी राणा अपनी पत्नी लोचनी देवी (55) के साथ बाइक से साढू घर गोमो स्थित घोरहाटी जा रहे था. तभी जीटी रोड माहुरी के समीप पीछे से आ रही एक मालवाहक से साइड लेने के दौरान बीच एक फॉर व्हीलर घुस गयी और फिर सड़क पर बाइक का संतुलन नहीं बन पाया. इसी दौरान बाइक से पत्नी सड़क पर गिर गयी जिससे पत्नी गंभीर रुपये से घायल हो गयी. इसके बाद पीछे से ही आ रही एक फोर व्हीलर की मदद से इलाज के लिए बगोदर अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गयी. इधर घटना के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों को भी सूचना दी गयी. घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मृतका का शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया. इधर बरही निवासी रामधनी राणा का बगोदर में संगे संबंधी को भी सूचना दी. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola