UGC Equity Regulations 2026 : हम आदिवासी, दलित व ओबीसी लोग सामान्य जातियों से भाईचारा बनाये रखना चाहते हैं, भाजपा हमें बांट रही : जोगेश्वर ठाकुर व बटू मरांडी

Updated:
विज्ञापन

UGC Equity Regulations 2026 : विगत 13 जनवरी से पूरे भारतवर्ष में लागू किये गये यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को वापस करने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना देकर शहर में प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वैसे तो भारतीय जनता पार्टी शुरू से अपने स्वार्थ में हमें धर्म के नाम पर लड़ाती आ रही है, पर अब यूजीसी रेग्युलेशन 2026 लाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के मन में सामान्य जातियों के प्रति घृणा और नफरत का बीज बो दिया है. अगर भारतीय जनता पार्टी के फूट डालो और शासन करो की नीति का अब हम जोरदार तरीके से विरोध नहीं कर सके, तो वह दिन दूर नहीं जब ये संघी मानसिकता के भाजपाई हमारे प्यारे भारत देश को गुलामी के जंजीरों में बांध सकते हैं. पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर ठाकुर ने कहा कि हम ओबीसी के लोग सामान्य जातियों से भाईचारा बनाए रखना चाहते हैं, भाजपा हमें बांट रही है. किसी भी कीमत पर हमलोग इस बिल को वापस कराकर ही दम लेंगे. पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू और संस्थापक सदस्य बटू मरांडी ने कहा कि हम आदिवासी, दलित व किसान सामान्य जातियों के साथ खड़े हैं, उनके साथ भाईचारा बनाए रखना चाहते हैं. कार्यक्रम में विजय सिंह, जहांगीर अंसारी, शंभू राय, बिकेश राय, छत्रधारी सिंह, जसीनता मरांडी, रीना टुडू, थांभी मंडल, घनश्याम पंडित, मालती देवी, ममता कुमारी, बीबीयाना मरांडी, बैजल हांसदा, महादेव विश्वकर्मा, टिपण ठाकुर सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola