Giridih News :रेल लाइन पर गिरने से चौकीदार की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा जेरूवाडीह बीट के चौकीदार एतवारी प्रसाद शर्मा इलाज कराने के लिए वेल्लोर जा रहे थे. बुधवार की शाम पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेन आयी, शर्मा बोगी की ओर दौड़े. इस दौरान ट्रैक पर गिर जाने से उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. बेहतर इलाज के लिए उन्होंने वेल्लोर जाने का निर्णय लिया था. उनका शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. जमुआ के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी विभूति देव, एसआई रोहित सिंह, छाया किस्कू, वेद प्रकाश पांडेय, राकेश रोशन, चौकीदार संघ के बासुदेव वर्मा, टेकलाल वर्मा, प्रेम नारायण तुरी, अंकज सिंह, रूपम कुमारी, लूटन हाजरा, जमरूदीन अंसारी, मंसूर अंसारी, संतोष वर्मा आदि ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola