Giridih News:अडवारा पंचायत में चला मतदाता जागरूकता अभियान

Giridih News:विधानसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को बगोदर प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों अडवारा पंचायत के धवैया पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.
विधानसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को बगोदर प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों अडवारा पंचायत के धवैया पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. साथ ही बगोदर प्रखंड के बिरहोर क्षेत्र टंडा (काली चट्टान) में बिरहोर मतदाताओं को मतदान तिथि से अवगत कराया गया. इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए बिरहोर मतदाताओं को स्थानीय भाषा में मतदान की तिथि, मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर सभी लोगों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलायी गयी. साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




