Giridih News: निर्माण कार्य बंद रहने से ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jan 2025 11:25 PM

विज्ञापन

Giridih News: भलूटांड में आरइओ रोड से पंचायत सचिवालय तक 1050 फिट पीसीसी रोड़, नाली व गार्ड वाल निर्माण का कार्य एक माह पूर्व में शुरु कर बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

काम के नाम पर रोड की खुदाई कर दी गयी लेकिन काम बंद रहने से ग्रामीणों का आवागमन पहले से भी कठिन हो गया है. विदित हो कि इस रास्ते से होकर ही लोग स्कूल, आंगनबाडी, पंचायत सचिवालय, सार्वजनिक तालाब, श्मशान घाट तथा खेत-खलिहान जाते हैं.

यह रास्ता बरसों से खस्ताहाल था व इसके निर्माण को लेकर स्थानीय मुखिया शंकर पासवान के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने लंबी लड़ायी लड़ी.

इसबार स्पेशल डिवीजन से 18 लाख के प्राकलन से नाली व गार्डवाल सहित इस महत्वपूर्ण पथ के पीसीसीकरण की स्वीकृति मिली और पिछले माह काम शुरू हुआ तो लोगों में आवागमन सुविधा की उमीद जगी थी. लेकिन रोड को खोदकर छोड़ दिये जाने से यह परेशानी दूर होने के बजाय और बढ़ गयी है. आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है.

पंचायत के लोग सचिवालय तक नही पहुंच पा रहे है. सचिवालय से संचालित पंचायत का विकास कार्य ठप सा हो गया है. बच्चे स्कूल व आंगनबाड़ी नही पहुंच पा रहे हैं. किसानों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व गांव के एक किसान दुलार राय कि धान लदी बैलगाड़ी रोड़ में गड्ढा के कारण पलट गयी.

मुखिया शंकर पासवान ने कहा कि संवेदक ने यदि जल्द ही काम शुरू नहीं किया, तो उपायुक्त से शिकायत करेंगे. वार्ड सदस्य मदुसूदन बैठा, सुनील कुमार, गुंजा देवी, जलसहिया रेखा सिन्हा, ग्रामीण दुलार राय, सुधीर राय, मिथलेश राम आदि ने संबंधित विभाग से पहल करने की अपील की है.

एक सप्ताह में निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया जायेगा : जेई

विभागीय जेई पवन कुमार ने दूरभाष पर बताया कि संवेदक कारू बैठा के घर किसी की मौत हो गयी है. मृतक के श्राद्ध में व्यस्तता के कारण काम रुक गया है. बताया कि चार-पांच दिन में श्राद्ध खत्म हो जायेगा और एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola