सीसीएल डीएवी में यूकेजी के बच्चों ने मनाया ब्लू डे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 11:21 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में शुक्रवार को यूकेजी के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ ब्लू डे मनाया. कक्षाओं को नीले रंग की थीम के अनुसार सुंदरता से सजाया गया.
गिरिडीह. डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में शुक्रवार को यूकेजी के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ ब्लू डे मनाया. कक्षाओं को नीले रंग की थीम के अनुसार सुंदरता से सजाया गया. बच्चे नीली पोशाक में अपनी मासूमियत और सुंदरता का अनोखा संगम प्रस्तुत किया. इस मौके पर बच्चों द्वारा उपयोग किये गये प्रॉप्स भी थीम के साथ पूरी तरह से मेल खा रहे थे, जिससे आयोजन और भी खास बन गया. स्कूल के प्राचार्य ओपी गोयल ने इस अवसर पर बच्चों से मिलकर उनकी मासूमियत और उत्साह की सराहना की. श्री गोयल ने शिक्षकों और अभिभावकों के समर्पण और सहयोग की सराहना की. कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ना केवल बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, बल्कि उनके मन में विद्यालय के प्रति लगाव व प्रेरणा भी बढ़ती है. इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका पूजा सिन्हा और स्मिता डे का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










