फांसी से झूलता मिला टोटो चालक

Updated:
विज्ञापन

कर्णपुरा गांव के टोटो चालक शंभु यादव (50) का शव घर से दो किमी दूर बिराजपुर जंगल में शनिवार को फांसी के फंदे में झूलता मिला. राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने हल्ला करना शुरू किया.

विज्ञापन

बेंगाबाद. कर्णपुरा गांव के टोटो चालक शंभु यादव (50) का शव घर से दो किमी दूर बिराजपुर जंगल में शनिवार को फांसी के फंदे में झूलता मिला. राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने हल्ला करना शुरू किया. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि शंभु कुछ माह पूर्व टोटो खरीदा था. टोटो चलाकर वह जीवन यापन कर रहा था. परिजनों के अनुसार वे शुक्रवार की रात निकला और वापस नहीं लौटा. वहीं, शनिवार की सुबह करीब नौ बजे उसे कर्णपुरा चौक में देखा गया था. 10 बजे राहगीरों ने बोलबम के ड्रेस में एक व्यक्ति को फांसी में लटकता देख नजदीक आये तब उसकी पहचान हुई. शंभु रस्सी के सहारे अकेशिया के पेड़ में फांसी लगा ली. फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola