बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के पास घटी घटना

विज्ञापन

देवरी.

देवरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के पास बाइक-साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के लाहीबारी गांव की सुनीता मुर्मू(35 वर्ष), उमेश हेंब्रम व साइकिल सवार देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ गांव के जगदीश यादव( 65 वर्ष) शामिल हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया. घायल सुनीता मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

बाइक से गिर कर महिला घायल- देवरी.

चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास बाइक से गिरकर एक महिला रोजीना बीबी (45 वर्ष) घायल हो गयी. घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार चिहरा (जमुई – बिहार) थाना क्षेत्र के पोस्टमारा गांव निवासी हमीद अंसारी शुक्रवार की देर शाम को अपनी पत्नी रोजीना बीबी को लेकर मंडरो बाजार जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola