Giridih News :हुट्टी बाजार हत्याकांड में तीन नामजद आरोपित जेल भेजे गये

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :हुट्टी बाजार हत्याकांड में तीन नामजद आरोपित जेल भेजे गये

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मोहल्ला में पिछले दिनों आपसी विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में शामिल तीन नामजद आरोपितों को नगर थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

जेल जाने वालों में राजन दास, राहुल दास और मुख्य आरोपी रवि दास की पत्नी ललीता देवी शामिल हैं. बताया जाता है कि घटना की रात ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था. इसके बाद थाना में रखकर उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी. पूछताछ के दौरान यह बात सामने आयी कि इन लोगों ने ही हमलावरों को वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू उपलब्ध कराया गया था. इधर, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. नगर थाना पुलिस की टीम शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य थाना क्षेत्रों में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान टीम को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस मुख्य आरोपितों के काफी करीब पहुंच चुकी है.

तीन टीमें कर रहीं छापेमारी

घटना के बाद गठित एसआइटी भी लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जिससे जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जतायी जा रही है.मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. तीनों टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola