बंद दुकान से दो लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बंद दुकान से दो लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी
विज्ञापन
देवरी. देवरी थानांतर्गत चतरो हटिया मोड़ स्थित नंदन नमकीन भंडार नामक राशन दुकान में बीती रात चोरी हो गयी. अपराधियों ने शटर उखाड़कर दुकान से 15 हजार नकद सहित दुकान में रखे दो लाख रु के सामानों की चोरी कर ली. सूचना पर मंगलवार की सुबह देवरी के एसआई रामपुकार सिंह घटनास्थल पहुंचकर वारदात की जानकारी ली. भुक्तभोगी दुकान संचालक चतरो निवासी रामकुमार सिंह के मुताबिक सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गये थे. मंगलवार की सुबह दुकान का शटर टूटे होने की सूचना पर दुकान पहुंचे तो घटना का पता चला. बताया कि दुकान से 15 हजार रु नकद समेत,120 किलो सरसों तेल, 60 किलो दाल, 30 किलो किसमिस, 25 किलो छुहारा, 30 किलो काली मिर्च (गोलकी), एक बोरा जीरा, 15 किलो काजू, पांच पेटी हॉर्लिक्स, एक पेटी निप्पो बैट्री, एक पेटी नारियल तेल, आधा पेटी बजाज कंपनी का तेल, छह पेटी साबुन व ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवर सहित दो लाख रु से भी अधिक की संपत्ति चोरी कर ली.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन