ePaper

किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Updated at : 16 May 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी

चोरों ने बुधवार की रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र की मधवाडीह पंचायत के जामबाद गांव में एक आरिफ खान की किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामानों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

बेंगाबाद. चोरों ने बुधवार की रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र की मधवाडीह पंचायत के जामबाद गांव में एक आरिफ खान की किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामानों की चोरी कर ली. दुकानदार परिजनों के साथ रात में छत में सो रहा था. परिजनों को दुकान से आवाज सुनायी दी. वह जब तक नीचे आते, तब तक चोर भाग गये. आरिफ के अनुसार चोर दुकान से 20 हजार नकद व 10 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गये. रात में ही ग्रामीणों की मदद से चोर को खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. गुरुवार को पीड़ित ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर छानबीन कर कार्रवाई की मांग की है. इधर, मुखिया मो सदिक ने भी पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की बात कही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola