Giridih News :दो पक्षों में हुए संघर्ष मामले की पुलिस इंस्पेक्टर ने की जांच
Giridih News :बीते 24 फरवरी को अंचल कार्यालय में सीआई दीनदयाल रविदास को जमीन संबंधी कागज दिखाने के दौरान दो पक्षों के बीच टकराव मामले की शनिवार को जांच की गयी.
मामले के अनुसंधान को लेकर सरिया के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह व केस के आइओ चरवा मिंज अंचल कार्यालय पहुंचे थे. इंस्पेक्टर ने सीआई समेत कई कर्मियों व अन्य लोगों से भी जानकारी ली. कहा कि उक्त मामले में अलग-अलग तीन प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं. एक प्राथमिकी सीआई ने, जबकि शेष दो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज करायी है. तीनों मामले की जांच की जा रही है. विदित हो कि बिरनी थानांतर्गत पूरनानगर निवासी रामदेव यादव व बालेश्वर यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इसे लेकर दोनों पक्ष जमीन का कागजात दिखाने सीआई कार्यालय आये थे. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गये थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए