-उमवि करमाटोंगरी में सफल बच्चों को किया गया सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटोंगरी में सोमवार को समारोह का आयोजित कर विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल व ग्रेड कार्ड देकर पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
डुमरी.
उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटोंगरी में सोमवार को समारोह का आयोजित कर विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल व ग्रेड कार्ड देकर पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि लोहेडीह मुखिया अर्जुन महतो व पंसस जितेंद्र यादव थे. जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के बच्चों से नियमित स्कूल आने व मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी. मौके पर प्रधानाध्यापक कमल किशोर महतो, सहायक शिक्षिका गायत्री कुमारी, सहायक अध्यापक प्रयाग महतो, उप संयोजिका गीता देवी सहित अभिभावक मौजूद थे. प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है. उन्होंने सभी बच्चों को अनुशासन में रहने तथा लगन के साथ पढ़यी करने की बात कही. कहा कि आप सभी यह चुनौती लें कि अगले वर्ष गोल्ड मेडल प्राप्त करेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन