सत्संग कार्यक्रम को लेकर चला सफाई अभियान, 23 अगस्त को आयोजन
सफाई अभियान में शामिल सदस्य
गिरिडीह के देवरी में संत निरंकारी मंडल द्वारा सत्संग कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
देवरी प्रखंड अंतर्गत चतरो स्थित जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय परिसर में रविवार 23 अगस्त को संत निरंकारी मंडल चतरो शाखा की ओर से खुला सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आए ज्ञान प्रचारक महात्मा सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी श्रद्धालुओं को परमात्मा की जानकारी देंगे.
आपके शहर में
मंडल के सदस्यों ने बताया कि सत्संग के माध्यम से लोगों को परमात्मा की जानकारी, मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा. कार्यक्रम में आसपास के कई गांव के लोग भाग लेंगे. इधर सत्संग कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को संत निरंकारी मंडल चतरो शाखा के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया. मुखी महात्मा सुखदेव यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर कार्यक्रम स्थल को व्यवस्थित किया.
सफाई अभियान में अशोक प्रसाद गुप्ता, गोपाल कुमार, निशांत कुमार, जयप्रकाश साव, मनीष साव, बिनोद स्वर्णकार, मंजू देवी, शांति देवी, अमित गुप्ता, गिरिधारी दास, मंटू हाजरा, नंदकिशोर दास, मुकेश यादव, गुड्डू मरांडी, मंटू मरांडी, मुकेश साव, लक्ष्मी देवी, गीता देवी समेत अन्य सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए