चोरी की कोशिश नाकाम, घर के लोगों के जागते ही भागे चोर
Updated:
विज्ञापन
गृहस्वामी मुकेश वर्मा
गिरिडीह के गांडेय में अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। गृहस्वामी के जागने और शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
गांडेय में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके. दरअसल, घर के लोगों ने समय पर हो हल्ला कर चोरों को भागने पर मजबूर कर दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
यह घटना गांडेय थाना क्षेत्र के गांधी नगर की है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गांडेय गांधीनगर निवासी मुकेश वर्मा सो रहे थे. इसी बीच आधी रात को कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी.
जब उनकी आंख खुली तो चोरों के होने की आशंका हुई. वह फिर शोर मचाने लगे और हल्ला सुनकर आसपास के लोग उठे लेकिन तब तक चोर भाग निकले. घटना को लेकर गृहस्वामी ने गांडेय थाना को सूचना दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन