रक्षाबंधन पर सखुआ पेड़ों की सुरक्षा की ली जिम्मेदारी
रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को छोटकी खरगडीहा पंचायत के असगंधो में स्थित सखुआ जंगल की सुरक्षा करने का संकल्प लिया.
बेंगाबाद. रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को छोटकी खरगडीहा पंचायत के असगंधो में स्थित सखुआ जंगल की सुरक्षा करने का संकल्प लिया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सखुआ पेड़ों में रक्षाबंधन किया. पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ों को लगाने और जंगलों की सुरक्षा करनी होगी. रक्षाबंधन के पवित्र मौके पर पेड़ों को रक्षा सूत्र में बांधकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया. मौके पर जयप्रकाश अग्रवाल, कैलाश कुमार वर्मा, जनाब अंसारी, सिराज अंसारी, बोधि महतो, सतीश कुमार प्रजापति, वीरेंद्र कुमार साहू, सुनीता देवी, अब्बास अंसारी, केवल दास, वकील पुजहर, सोमर पुजहर, तेजो पुजहर सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए