अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज लूटपाट कांड

विज्ञापन

गिरिडीह/सरिया.

बीते दिनों पश्चिम बंगाल के रानीगंज में सेनको गोल्ड नामक आभूषण प्रतिष्ठान में हुई लूट कांड के मामले में अपराधियों के धर-पकड़ के लिए पुलिस का छापामारी अभियान जारी है. गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार छापामारी अभियान चला रही है. गौरतलब रहे कि रानीगंज में सेनको गोल्ड नामक आभूषण प्रतिष्ठान में रविवार को सात अपराधियों ने हथियार के बल पर बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि इस दौरान मौके पर ही एक पुलिस पदाधिकारी के साथ अपराधियों की मुठभेड़ भी हो गयी थी, जिसमें बंगाल पुलिस के एक जवान और एक अपराधी को भी गोली लग गयी थी. इसके बाद तीन अपराधी बंगाल में ही भाग गये, जबकि चार अपराधी जिसमें एक अपराधी को गोली लगी हुई थी वे सभी एक कार सवार को गोली मार कर कार लूट कर जीटी रोड होते हुए झारखंड की ओर भाग निकले थे, जिसके बाद बंगाल पुलिस और गिरिडीह पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर हर जगह घेराबंदी कर दी और घटना के दिन रविवार को ही सूरज नामक एक अपराधी को सरिया के कोयरीडीह जंगल से पकड़ लिया. सूरज से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना मिली की बाकी तीन अपराधी भी कोयरीडीह जंगल में ही उतर कर छिप गये हैं. इसी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर सोमवार की सुबह दूसरे अपराधी बिहार के सीवान निवासी भोला साव का पुत्र सोनू गुप्ता जो गोली लगने के बाद घायल हुआ था उसे भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली. अब बाकी बचे दो अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगातार छापामारी कर रही है.

क्या कहते हैं एसडीपीओ :

इस संबंध में एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के अनुसार उनके दो और सहयोगी सरिया कोयरीडीह पथ के जंगल में कहीं उतरने की जानकारी दी गई थी, जिसे लेकर दो अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सरिया पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इस क्षेत्र में विचरण कर रहे उक्त अपराधी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola