प्रभात खबर यूथ फाउंडेशन ऑफ सोशल वेल्फेयर, हॉकरों के बीच सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स और दूध का वितरण

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : प्रभात खबर, यूथ फाउंडेशन फोर सोशल वेल्फेयर, प्रभा डेयरी व गिरिडीह प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जहां गिरिडीह के 60 हॉकरों के बीच सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स और दूध का वितरण किया गया. वहीं कई सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में चावल, आलू, दाल, बिस्कुट और दूध का वितरण किया गया. यह टीम गिरिडीह शहर […]

विज्ञापन

गिरिडीह : प्रभात खबर, यूथ फाउंडेशन फोर सोशल वेल्फेयर, प्रभा डेयरी व गिरिडीह प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जहां गिरिडीह के 60 हॉकरों के बीच सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स और दूध का वितरण किया गया. वहीं कई सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में चावल, आलू, दाल, बिस्कुट और दूध का वितरण किया गया. यह टीम गिरिडीह शहर के मोहलीचुआं, कोलडीहा, चूड़ी मोहल्ला, बिशनपुर, बीबीसी रोड, नगीना सिंह रोड के अलावे गिरिडीह मुफस्सिल क्षेत्र के बरहमोरिया, गंगापुर, मोहनपुर समेत कई गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस क्रम में प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा, फोटोग्राफर विनोद शर्मा, यूथ फाउंडेशन के आशुतोष तिवारी, संजीव कुमार, संदीप कुमार, राजन सिन्हा, हबलु गुप्ता समेत कई लोगों ने सहयोग दिया. साथ ही जिले के राजधनवार, तिसरी, गावां, देवरी और जमुआ के इलाके में प्रभात खबर की ओर से लगभग 50 हॉकरों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola