Giridih News: शराब जब्त करने गयी पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: भट्ठी नदी किनारे एक सुनसान जगह पर संचालित हो रही थी. पुलिस के अनुसार भट्ठी स्थानीय निवासी गोविंद साव की है. नदी के किनारे भट्ठी रहने के कारण पुलिस वाहन वहां तक नहीं पहुंचा. वाहन खड़ा कर जवान भट्ठी तक पहुंचे. इधर, पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस वाहन के पहिये की हवा निकाल दी तथा पत्थर मार वाहन को क्षतिग्रस्त भी कर दिया.

विज्ञापन

धनवार थाना क्षेत्र के चट्टी में गोविंदपुर नदी के किनारे शनिवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब भट्टी को नष्ट किया. इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया. पुलिस ने वहां से साढ़े चार क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया. भट्ठी नदी किनारे एक सुनसान जगह पर संचालित हो रही थी. पुलिस के अनुसार भट्ठी स्थानीय निवासी गोविंद साव की है. नदी के किनारे भट्ठी रहने के कारण पुलिस वाहन वहां तक नहीं पहुंचा. वाहन खड़ा कर जवान भट्ठी तक पहुंचे. इधर, पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस वाहन के पहिये की हवा निकाल दी तथा पत्थर मार वाहन को क्षतिग्रस्त भी कर दिया. हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है. थाना प्रभारी सतेंद्र पाल ने बताया कि चट्टी के पास महुआ शराब की भट्टी संचालित होने की सूचना मिली थी. छापेमारी कर साढ़े चार क्विंटल जावा महुआ व भट्ठी को नष्ट किया गया. टीम में एएसआई अशोक मंडल व वशीम अकरम खान सहित जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola