पुलिस ने जब्त किया मवेशी लदा वाहन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड-बिहार की सीमा पर बने अंतराज्यीय चेकनाका के पास सोमवार की रात देवरी पुलिस ने मवेशी लदे एक पिकअप मालवाहक को जब्त किया है.
विज्ञापन
देवरी.
झारखंड-बिहार की सीमा पर बने अंतराज्यीय चेकनाका के पास सोमवार की रात देवरी पुलिस ने मवेशी लदे एक पिकअप मालवाहक को जब्त किया है. मालवाहक में पांच गाय, एक बैल व एक बछड़ा लदे पाये गये. जानकारी के अनुसार सीमा पर बने अंतर्राज्यीय चेकनाका पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप मालवाहक वाहन को रोका गया. चेकनाका पर स्टेटिक टीम ने वाहन में मवेशी होने पर चालक से कागजात की मांग की, पर संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. जब तक चालक को पुलिस हिरासत में लेती, वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मामले को लेकर मवेशी सहित मालवाहक वाहन को जब्त कर देवरी थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन