Giridih News :पुलिस ने 680 किलोग्राम जावा महुआ किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :महाशिवरात्रि पर्व और प्रस्तावित वीआइपी दौरे को देखते हुए पुलिस ने अवैध महुआ शराब की चुलाई व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

इसी क्रम में गुप्त सूचना पर शनिवार को निमियाघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधगोपाली गांव के जंगल में छापेमारी की. सूचना मिली थी कि ग्राम डुमरी बेलदारी टोला निवासी साबिर बिंद, पिता महंगू बिंद मधगोपाली जंगल स्थित झोपड़ी एवं करकट मकान में अवैध महुआ शराब की चुलाई कर रहा है. पुलिस ने मौके से 24 छोटे ड्रम और 4 बड़े ड्रम में रखा 680 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया. साथ ही अवैध महुआ शराब भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया गया. इधर डुमरी थाना क्षेत्र के करियारी पहाड़ के आसपास के इलाकों में भी कार्रवाई की गयी, यहां से 150 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर भट्ठी को नष्ट किया गया.

अवैध महुआ शराब के खिलाफ चला छापेमारी अभियान, शराब जब्त

नगर निकाय चुनाव को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया. ड्रोन कैमरे से प्राप्त लोकेशन के आधार पर बिहार-झारखंड की सीमा पर गावां थाना के डुमरझारा गांव छापेमारी की गयी. इसमें शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ व भट्ठी को नष्ट किया गया. 11,100 किलो जावा महुआ को नष्ट करते हुए 570 लीटर शराब जब्त किया गया. दो कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अनि रवि रंजन कर रहे थे. टीम में रामेश्वर टुडू, अशोक कुमार, पंकज उदास, सिपाही, गृह रक्षक, ड्रोन पायलट आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola