Giridih News :पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, नाबालिग बाइक चालकों को हिदायत देकर छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

Giridih News : गावां थाना पुलिस ने सोमवार थाना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नाबालिग बाइक चालकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया.

विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार कर रहे थे. जांच में ट्रिपल लोड और बगैर हेलमेट के चल रहे नाबालिग परीक्षार्थियों को कड़ी फटकार लगायी गयी. साथ ही दर्जनों बाइक को जब्त कर लिया गया. बाद में थाना से सभी को बांड सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर बाइक छोड़ी गयी. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि लगातार सूचना मिल रही थी कि नाबालिग ट्रिपल लोड लेकर तेजी से परीक्षा सेंटर बाजार होकर जा रहे हैं. इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसको ध्यान में रखकर यह जांच अभियान चलाया गया है. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola