फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 11:52 PM
डुमरी के निमियाघाट थाना क्षेत्र के खेतको में सोमवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया.
डुमरी के निमियाघाट थाना क्षेत्र के खेतको में सोमवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह श्रीवास विश्वास का 37 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार विश्वास का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना के समय घर पर मृतक की पत्नी और बच्चे थे. कमरा अंदर से बंद देख परिजन जब प्रदीप की खोजबीन शुरू की तो उसे फंदे से लटकता देखा. आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
एक ही फंदे से झूलता मिला युवक-युवती का का शव
पीरटांड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के हरदीबेड़ा में एक युवक व युवती ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों का शव एक ही रस्सी से एक साथ लटकता हुआ पाया गया. सोमवार की सुबह जब दरवाजा बंद देखा गया तो खिड़की से टॉर्च के सहारे गांव वालों ने दोनों के शव को लटकते हुए देखा. इसके बाद मामले की सूचना हरलाडीह ओपी को दी गयी. ओपी प्रभारी दीपक कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गये. ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गुड़िया देवी (30) व संजय पंडित (37) वर्ष का शव बरामद किया गया है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










