मुआवजा व गिरफ्तारी को मांग को ले लोगों ने किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के हमले में घायल पेसराबहियार के प्रभु दास की मौत इलाज के दौरान हो गया. इसके बाद परिजन व स्थानीय लोगों ने रविवार को चैताडीह के कमरसाली के समीप जाम कर दिया. इस दौरान प्रशासन से मुआवजे व हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की.

विज्ञापन

अज्ञात लोगों के हमले में घायल पेसराबहियार के प्रभु दास की मौत इलाज के दौरान हो गया. इसके बाद परिजन व स्थानीय लोगों ने रविवार को चैताडीह के कमरसाली के समीप जाम कर दिया. इस दौरान प्रशासन से मुआवजे व हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की. सूचना पाकर पचंबा व मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. प्रशासन की तरफ से तत्काल मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया. इसके बाद जाम हटा. बताया गया कि प्रभु दास को एक अगस्त को अज्ञात लोगों ने घायल कर दिया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद में इलाज के बाद प्रभु दास को रांची भेजा गया था. रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि प्रभु के साथ किसी ने बेरहमी से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया था. परिजनों ने अज्ञात हमलावरों को तलाशने की मांग भी प्रशासन से की है. इस दौरान पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola