Giridih News :दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र के कोरीडीह निवासी अकलू महतो के 28 वर्षीय पुत्र सागर कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया गया कि सागर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से भरकट्टा बाजार सामान लेने गया था. वहां से लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी.
विज्ञापन
भरकट्टा से कोरीडीह आने के दौरान घटी घटना
बिरनी थाना क्षेत्र के कोरीडीह निवासी अकलू महतो के 28 वर्षीय पुत्र सागर कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया गया कि सागर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से भरकट्टा बाजार सामान लेने गया था. वहां से लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी. टक्कर लगने से वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया. साथ टक्कर मारने वाला बाइक चालक भी गिर गया. इसमें उसका सिर फट गया. इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. तब तक दोनों की पहचान नहीं हो पायी थी. कुछ देर सदर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घायल कोरीडीह निवासी सागर कुमार की पहचान हो गयी. डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में गोविंदपुर के पास ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद शव को वापस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गयी. जानकारी के बाद नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा दर्जकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि टक्कर मारने वाला व्यक्ति पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन