Giridih News: ऑफिसर टीचर्स इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने की बैठक

Giridih News: झारखंड ऑफिसर टीचर्स इंप्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की बैठक सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने की. इसमें सरकार से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगों शिशु शिक्षण भत्ता देने, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने व सरकारी शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देने पर चर्चा की गयी.
जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का कल्याण झारोटेफ ही कर सकता है. फेडरेशन लगातार कर्मचारी हित में कार्य कर रही है. संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से हस्ताक्षर अभियान में तेजी लाने का अनुरोध किया. कहा कि गिरिडीह जिले में लगभग 6000 सरकारी कर्मचारी हैं. अभी तक लगभग 1200 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है. इसे हमें शत प्रतिशत पूरा करना है. कई प्रस्ताव पारित किये गये. अमित कुमार को जिला कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया. सर्वसम्मति से महिला मोर्चा को विघटित किया गया. इसका नया चुनाव होली के बाद किया जायेगा. प्रखंड व जिले में हस्ताक्षर अभियान को तेजी देने के लिए प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की गयी. जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं उन्हें अलग-अलग प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में प्रांतीय अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा, जिला सचिव केदार प्रसाद यादव, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, मालालता मुर्मू, राजेश कुमार सिंह, ऋषिकांत सिंह, विकास कुमार सिंह, युगल किशोर पंडित, मिथुन राज, अमित कुमार, राज नारायण वर्मा, वसंत कुमार, अनुज कुमार सिंह, अवधेश कुमार यादव सहित समेत काफी संख्या शिक्षक व कर्मचारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




