Giridih News :धनवार नगर पंचायत मेंअध्यक्ष पद के लिए किसी ने नाम नहीं लिया वापस

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :धनवार नगर पंचायत मेंअध्यक्ष पद के लिए किसी ने नाम नहीं लिया वापस

Giridih News :नवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सभी 14 अभ्यर्थियों मैदान में हैं. शुक्रवार को किसी ने नाम वापस नहीं लिया. अब इन 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबना होगा.

विज्ञापन

शुक्रवार को किसी ने नाम वापस नहीं लिया. अब इन 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबना होगा. प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. चुनाव चिह्न आवंटन के बाद चुनाव प्रचार तेज होगा. प्रत्याशियों में विकेंद्र साव, रोबिन कुमार, दयानंद कुमार, जितेंद्र रविदास, नंदलाल साव, सुबोध साव, मंजू देवी, विनय संथालिया, सुनीता गुप्ता, राजेश कुमार, पवन साव, पिंटू कुमार साव, सुरेश साव तथा अरविंद कुमार निषाद उर्फ बबलू शामिल हैं. नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. जनता की नजरें अब प्रत्याशियों के वादों और उनके जनसंपर्क अभियान पर टिकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि धनवार नगर पंचायत की जनता किसे अपना अध्यक्ष चुनती है.

वार्ड पार्षद पद के तीन प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है. नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह स्पष्ट हो गया है. पार्षद पद के लिए कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इसमें से शुक्रवार तक तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया. अब धनवार नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कुल 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गये हैं. शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव प्रचार तेज हो जायेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होगी, क्योंकि कई वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या अधिक है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola