0-गिरिडीह के निजी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा से नाबालिग छात्र ने किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छह साल की मासूम से स्कूल के शौचालय में नाबालिग छात्र ने दुराचार किया और फरार हाे गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गिरिडीह.

पचंबा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छह साल की मासूम से स्कूल के शौचालय में नाबालिग छात्र ने दुराचार किया और फरार हाे गया. पुलिस आरोपी छात्र को तलाश रही है. वहीं थाने में स्कूल के संचालक से पूछताछ की जा रही है. निजी स्कूल का संचालन पति-पत्नी करते हैं. बताया जाता है कि गुरुवार को छात्रा शौचालय गयी थी. वहीं पर नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म किया. पीड़ित बच्ची रोते-बिलखते स्कूल से घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी. परिजन बच्ची को लेकर पचंबा थाना गये और शिकायत की. पुलिस ने चैताडीह स्थित सदर अस्पताल में छात्रा का मेडिकल चेकअप कराया है. वहीं स्कूल के संचालक के साथ-साथ वहां पढ़ने वाले कई छात्रों से घटना की जानकारी ली. हालांकि, पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं हासिल हो सकी. इसके बाद पुलिस संचालक को थाना लेकर आयी और पूछताछ की. कुछ छात्रों को भी थाना लाकर पुलिस ने पूछताछ की है. आरोपी छात्र की पहचान नहीं हो पा रही है. डीएसपी कौशर अली ने कहा कि छानबीन चल रही है. अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पीड़ित बच्ची आरोपी छात्र को नहीं पहचान पा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola