मनियाडीह-भेमाल कच्ची सड़क चलने के लायक नहीं

Updated at : 12 Jun 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
मनियाडीह-भेमाल कच्ची सड़क चलने के लायक नहीं

मनियाडीह से भेमाल जाने वाली कच्ची सड़क की स्थिति बदतर हो गयी है. भेमाल के ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय तक जाने में पसीना छूट जाता है.

विज्ञापन

पंचायत मुख्यालय जाने में छूट जाता है पसीना

मामला मेदनीसारे पंचायत का

गांडेय.

मनियाडीह से भेमाल जाने वाली कच्ची सड़क की स्थिति बदतर हो गयी है. भेमाल के ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय तक जाने में पसीना छूट जाता है. यह गांव मेदिनीसारे पंचायत में पड़ता है. कच्ची सड़क का हालत तो खराप है ही. मनियाडीह व भेमाल के बीच निर्मित पुल भी जर्जर हो चुका गया है और यहां पीसीसी सड़क भी टूट गयी है. इसके कारण आये दिन यहां दुर्घटना होती रहती है. लोग कच्ची सड़क से काफी परेशानी हैं. भेमाल निवासी मो. मजीद, राजेश हांसदा, साहेब राम हांसदा, मो. अनवर आदि ने कहा कि कच्ची सड़क जर्जर होने एवं पुल के पास पीसीसी टूटने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तो दूर पंचायत सचिवालय तक जाने में परेशानी हो रही है.

विभाग से किया जायेगा पत्राचार : मुखिया

मेदनीसारे पंचायत के मुखिया दशरथ किस्कू ने कहा कि कच्ची सड़क व पुल के दोनों ओर पीसीसी क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. सड़क निर्माण को ले विभाग से पत्राचार किया जायेगा. कहा कि मामले को ले जिला प्रशासन व विधायक से भी पहल की मांग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola