ePaper

बिहार से आकर शराब पी, बिल को लेकर हुआ झंझट, मैनेजर व स्टाफ को मारी गोली

Updated at : 23 Jun 2024 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार से आकर शराब पी, बिल को लेकर हुआ झंझट, मैनेजर व स्टाफ को मारी गोली

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त बागीटांड स्थित होटल शांति मोटल में बिल को लेकर हुए विवाद में मैनेजर मो नसीम व होटल स्टाफ मो राजन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. गोलीकांड की घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त बागीटांड स्थित होटल शांति मोटल में बिल को लेकर हुए विवाद में मैनेजर मो नसीम व होटल स्टाफ मो राजन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. गोलीकांड की घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे की है. दोनों मृतक जलवाबाद के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, बिहार से कुछ लोग एक कार से शाम को मोटल में आये और खाना खा कर शराब पी. इसके बाद बिल पेमेंट को लेकर होटल संचालक मो नसीम के साथ झगड़ा हुआ. इसके बाद सभी आरोपी वहां से चले गये. इसके बाद रात साढ़े आठ बजे वे लोग उसी कार से मोटल में पहुंचे. इसके बाद नसीम व राजन पर अंधाधुंध गोली चलाने लगे. मो नसीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मो राजन गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली चलने से वहां खाना खा रहे ग्राहकों में अफरा तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानेदार सुजीत कुमार वहां पहुंचे और घायल राजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बागीटांड़ में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी और गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दी. वहीं दूसरी ओर कोडरमा पुलिस ने उक्त अपराधियों का पीछा किया तो वे घाटी में कार छोड़ फरार हो गये. पुलिस उनका पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola