Giridih news :माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने किया जनसंपर्क व रोड शो
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 10:36 PM
Giridih news :चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने अपने सहयोगियों के साथ दरवेडीह, मोदीडीह, बरोटांड़, पचरुखी आदि कई गांवों में जनसंपर्क दौरा किया.
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने अपने सहयोगियों के साथ दरवेडीह, मोदीडीह, बरोटांड़, पचरुखी आदि कई गांवों में जनसंपर्क दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से विकास को गति देने, मान-सम्मान और हक-अधिकार की रक्षा तथा शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए माले के पक्ष में वोट करने की अपील की. ग्रामीणों की समस्याओं से भी अवगत हुए. इधर, माले के किशोरी अग्रवाल, विनय संथालिया, रामेश्वर चौधरी, जयंती चौधरी, कयूम अंसारी, पंकज यादव आदि ने भी अपनी-अपनी टीम के साथ अलग-अलग गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर माले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










