कोडरमा-कोवाड़ सड़क पर हर कदम खतरा, जानलेवा गड्ढों से जूझ रहे राहगीर
सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे के बीच आवागमन करते वाहन
कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, प्रशासन से मरम्मत की मांग।
कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर बिरनी प्रखंड के बरहमसिया से भरकट्टा के बीच की सड़क काफी जर्जर हो गई है. सड़क के बीचों बीच बने दर्जनों जानलेवा गड्ढे और उसमें भरा बारिश का पानी लगातार बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है.
आपके शहर में
हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में जलजमाव हो गया है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का सही अंदाजा नहीं मिल पा रहा है. दोपहिया वाहन चालक, ई-रिक्शा और ऑटो सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है.
गड्ढे में जलजमाव से जानलेवा बन गयी है सड़क
सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे में जलजमाव हो जाने से सड़क में बने गड्ढे को पहचानना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क. मुख्य मार्ग होने के कारण हर रोज हजारों छोटी-बड़ी गाड़ियां इससे होकर गुजरती हैं, जिस कारण बड़ी घटना घटने की संभावना हमेशा बनी रहती है.
कहां-कहां हैं सड़क में गड्ढे ?
बता दें कि बरहमसिया मोड़ से भरकट्टा मुख्य बाजार के बीच मरकोडीह, औरवाटांड़, केंदुआ, कुबरी व भरकट्टा पेट्रोल पंप से लेकर भरकट्टा मुख्य बाजार तक दर्जनों बड़े बड़े गड्ढे बन गये हैं. साथ ही सड़क में बरसात का जल जमा हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है.
क्या कहते हैं स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि
भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मरकोडीह निवासी लक्ष्मण सिंह ने कहा रोड की स्थिति मरकोडीह से लेकर भरकट्टा तक काफी खराब हो गयी है. ज्यादा दिक्कत बरसात में लोगों को होती है. चूंकि गड्ढे में पानी भरा रहता है और लोगों को गड्ढे का अंदाज नहीं रहता है,
जिस कारण आये दिन घटनाएं घटती रहती हैं. इसके बावजूद न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही यहां के बीडीओ और सीओ इस पर पहल कर रहे हैं. हमारी मांग है कि अविलंब गड्ढे की मरम्मति विभाग के द्वारा कराई जाए.
पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव ने कहा बरसात के जलजमाव के कारण सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गयें हैं, जिससे बड़ी घटना घटने की संभावना बनी हुई है. दो दिन पूर्व मरकोडीह के पास सड़क में बने गड्ढे में दुर्घटना होने से वे बाल बाल बच गए. बीडीओ से मांग है कि विभाग को पत्र लिखकर अविलंब सड़क में बने गड्ढे की मरम्मति कराने का काम करें.
क्या कहते हैं कनीय अभियंता
ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता शमसाद ने कहा कि मरकोडीह से भरकट्टा के बीच कई जगह पर सड़क की स्थिति काफी खराब है. उक्त सड़क कोडरमा पथ प्रमंडल के अंतर्गत आता है. विभाग से इसको लेकर बात की जायेगाी. शिकायत करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए