गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को मिली राहत, मुख्यमंत्री योजना से बांटी गई सहायता राशि

Updated:
विज्ञापन

लाभुक को चेक प्रदान करते झामुमो जिलाध्यक्ष व अन्य

गांडेय में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना और दुर्घटना सहायता राशि के तहत लाभुकों को चेक वितरित किए गए। झामुमो नेताओं ने सहायता राशि प्रदान की।

विज्ञापन

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना और आकस्मिक दुर्घटना सहायता राशि योजना के लाभुकों के बीच शुक्रवार को चेक का वितरण किया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य ने प्रखंड मुख्यालय लोहारी, अहिल्यापुर समेत कई गांवों में चयनित लाभुकों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान रीना देवी, राजू दास, हीरामनी किस्कू, राजू मंडल, खूबलाल हांसदा और मोजी मंडल समेत कई अन्य लोगों को चेक मिला. सहायता राशि मिलने पर लाभुकों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 अगस्त को ताराटांड़ में शहीद किशुन मरांडी के शहादत दिवस समारोह में गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी. कहा कि इस दौरान विधायक क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी.

मौके पर जिला सचिव महालाल सोरेन, केंद्रीय सदस्य दिलीप मंडल, पिंटू हाजरा, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, चिन्हित आंदोलनकारी बैजनाथ राणा, ध्रुवदेव पंडित, सह सचिव भैरो वर्मा, प्रखंड सचिव शब्बीर अंसारी, जितेंद्र मंडल, कन्हाई साव समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola