अटका इलाके से निकल कर हाथियों का झुंड पहुंचा गैड़ा, मचायी तबाही

Updated:
विज्ञापन

हाथियों का झुंड

गिरिडीह के बगोदर में 32 हाथियों के झुंड ने फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान परेशान, वन विभाग से मुआवजे की मांग की गई है।

विज्ञापन

अटका इलाके में पिछले चार दिनों से हाथियों के द्वारा एक सौ से अधिक किसानों के फसलों और संपत्तियों को नष्ट करने के बाद बगोदर विधानसभा क्षेत्र के गैड़ा इलाके में प्रवेश कर गये है. हालांकि, हाथियों को वन विभाग के द्वारा खदेड़ दिया गया, लेकिन हाथियों के झुंड ने बगोदर जीटी रोड के गैड़ा इलाके के पुराना पंचायत भवन के पास गुरुवार की रात तबाही मचायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
हाथियों का झुंड की तस्वीर  तोड़ी गयी चाहरदीवारी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
हाथियों का झुंड की तस्वीर तोड़ी गयी चाहरदीवारी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

32 हाथियो के झुंड ने किसानों के मक्का की खेती और चाहरदीवारी को तोड़ दिया हैं. जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है. अगर देखा जाएं, तो अभी भी हाथियों का झुड बगोदर और विष्णुगढ़ प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में हैं.

गुरुवार की शाम में हाथियों का झुंड 20 माइल होते हुए गैड़ा पंचायत जा पहुंचा. जहां रात में फसलों को रौद दिया हैं. हाथियों के झुंड ने गैड़ा पंचायत के संतोष यादव, अशोक यादव, जितेंद्र यादव, सोनिया देवी, लाखो यादव, बीरेंद्र यादव के मक्का के फसल और चाहरदीवारी को तोड़ा हैं.

इधर, हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए झामुमो नेता महताब हुसैन उक्त पंचायत पहुंचे. और वन विभाग से तत्काल हुए नुकसान का मुआवजा पीड़ितों को दिलाने की मांग की है.

बता दें कि पिछले चार दिनों से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया से भटके 32 हाथियों का झुंड अटका इलाके में भारी ताबही मचायी है. इस दौरान हाथियों के झुंड ने खाने पीने के होटल, पोलटी फॉर्म, राशन की दुकान और गन्ने की खेतोँ को नुकसान पहुंचाया.

जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची. इधर देर रात में भी वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाया गया. लेकिन, अभी भी कई हाथी इसी इलाके में डेरा डाले हुए हैं.

हाथियों का झुंड की तस्वीर  तोड़ी गयी चाहरदीवारी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
हाथियों का झुंड की तस्वीर तोड़ी गयी चाहरदीवारी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Kumar Gourav

लेखक के बारे में

By Kumar Gourav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola