Giridih News :जयंती पर याद किये गये कर्पूरी ठाकुर

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां में कर्पूरी ठाकुर की जयंती उत्साह के साथ मनायी गयी. इसमें प्रखंड की सभी पंचायतों के लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन

गावां में कर्पूरी ठाकुर की जयंती उत्साह के साथ मनायी गयी. इसमें प्रखंड की सभी पंचायतों के लोगों ने भाग लिया. अध्यक्षता प्रद्युमन शर्मा व संचालन अजीत शर्मा ने किया. प्रद्युम्न शर्मा ने नाई समाज के सभी सदस्यों को एकजुट रहने का आह्वान किया. उन्होंने शिक्षा व संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया. कहा कि किसी भी समाज की दिशा और दशा तभी तय की जा सकती है, जब समाज एकजुट रहे. वक्ताओं ने झारखंड सरकार से नाई समाज के वर्षों पुराने संघर्ष को ध्यान में रखते हुए केश कला बोर्ड गठन जल्द करने की मांग की गयी. कहा कि यह बोर्ड नाई समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और इससे समाज को नयी पहचान मिलेगी. मौके पर सतीश रंजन, चंदन शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सूरज शर्मा, संजय ठाकुर, विकास शर्मा, वरुण शर्मा, रोहित शर्मा, अजय शर्मा, रामानंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, मनोहर शर्मा, सदानंद शर्मा, नकुल शर्मा, सुरेश शर्मा, धीरज कुमार, मंटू ठाकुर, प्रकाश ठाकुर आदि थे.

राजधनवार में भी मनायी गयी जयंती

धनवार प्रखंड के कैलाढाब पंचायत के पुरनपतारी में नाई विकास संघ के बैनर तले शुक्रवार को भारत रतन कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ मुंशी प्रसाद शर्मा ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जीवन गाथा को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया. इसके साथ ही उनके पद चिह्नों पर चलने की जरूरत बतायी. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष नेमा ठाकुर, सुदामा राम, महेंद्र प्रसाद, विनय शर्मा, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, जनार्दन शर्मा, लीलावती देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola