गिरिडीह के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, साल के पहले रविवार को ऐसा था उसरी और खंडोली का नजारा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Jan 2025 7:56 PM

विज्ञापन

गिरिडीह में पिकनिक मनाने पहुंचा पर्यटकों का समूह

Jharkhand Tourism: गिरिडीह के उसरी जलप्रपात और खंडोली डैम में पर्यटकों की रविवार को भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान यहां पहुंचे सैलानियों ने प्राकृतिक छंटाओं का खून आनंद लिया.

विज्ञापन

गिरिडीह : नववर्ष के अवसर पर जिले के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. खासकर उसरी और खंडोली में परिवार के साथ सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. साल के पहले रविवार को उसरी और खंडोली में पर्यटकों की काफी भीड़ रही. यहां पर पहुंचकर सैलानियों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया. इस दौरान महिलाएं व बच्चे ने भी बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने पहुंचे. यहां पर वोटिंग के साथ ही झूले का भी लोगों ने आनंद उठाया.

सैलानियों ने पहाड़ पर चढ़कर किया वादियों का दीदार

सैलानियों ने यहां की प्राकृतिक छंटाओं का खूब आनंद लिया. पार्क में लगे फूलों के बीच सेल्फी लेने के साथ लोगों ने पहाड़ों पर चढ़कर यहां की वादियों का दीदार किया. खंडोली में गिरिडीह जिले के अलावा धनबाद, आसनसोल सहित अन्य स्थानों से भी पर्यटक पहुंचें हुए थे. खंडोली घूमने के बाद सैलानियों ने पिकनिक के दौरान तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया.

खेल सामग्री लेकर पहुंचे बच्चों ने मचाया धमाल, डीएवी सीसीएल ने किया वनभोज

साल के पहले रविवार को बच्चे अपने खेल सामग्री लेकर उसरी जलप्रपात और खंडोली डैम पहुंचे थे. जहां वे क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते हुए नजर आये. इसके अलावा डीएवी सीसीएल के सभी शिक्षकों ने भी यहां पहुंचकर वनभोज का आनंद लिया. इसमें सभी शिक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए. मौके पर प्राचार्य ओपी गोयल सहित तमाम शिक्षकगण मौजूद थे. इधर, उसरी फॉल में भी सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ी. सैलानी यहां पर पहुंचकर पिकनिक का लुत्फ उठाया. प्राकृतिक सुंदरता से ओतप्रोत उसरी फॉल में गिरिडीह के अलावे बंगाल से भी पर्यटक पहुंचें हुए थे. उसरी झरना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा. पर्यटक यहां पर पहुंच परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली.

परिजन और दोस्तों संग उसरी पहुंचे लोग

उसरी फॉल में निरंतर सैलानियों के आने का सिलसिला जारी है. यहां पर गिरिडीह जिले के अलावे बंगाल से पर्यटक पहुंच रहे हैं. कोई अपने परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ पहुंचकर पिकनिक का लुत्फ उठा रहे हैं. यहां पर पहुंचने वाले पर्यटक उसरी फॉल की प्राकृतिक सुंदरता को देख काफी देर तक निहारते रहते हैं. चारों ओर जंगलों से घिरे उसरी फॉल, ध्वनि के साथ गिरता झरना बरबस पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. काफी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचकर पिकनिक का आनंद उठा रहे हैं. स्वच्छ वातावरण के कारण यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या निरंतर जारी है. इधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग व स्थानीय सुरक्षा दल के सदस्य सक्रिय भूमिका में हैं.

Also Read: Lakhpati Kisan: टीचर से हुए रिटायर तो खेतीबाड़ी को बनाया मिशन, भूपेंद्रनाथ महतो ऐसे बन गए झारखंड के लखपति किसान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola