Giridih News :जमुआ पुलिस ने गोरखपुर से किशोरी को किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

जमुआ पुलिस ने एक किशोरी को गोरखपुर से बरामद करने में सफलता पायी है. किशोरी 13 फरवरी से लापता थी.

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को सोशल मीडिया पर गोरखपुर के युवक से प्यार हो गया. प्रेम इतना गहरा गया कि वह 13 फरवरी को वह शादी की नीयत से युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गयी. थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी.

टेक्निकल सेल की मदद से मिली सफलता

जमुआ थाना के एसआई रोहित सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टेक्निकल सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक किया गया. इसके बाद दोनों को गोरखपुर से से बरामद कर लिया गया. शनिवार को जमुआ पुलिस ने किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया. पुलिस आरोपित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola