Giridih News :किशोर को नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, बच्चा चोर समझ लोगों ने घेरा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :किशोर को नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, बच्चा चोर समझ लोगों ने घेरा

गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करना एक नाबालिग लड़का को काफी भारी पड़ा. ग्रामीणों ने उसे से घेर लिया. पिहरा पुलिस पिकेट के जवानों ने पहुंचकर किशोर की जान बचायी.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा जिला के रूपौ थाना का एक किशोर अपने दोस्त के साथ जा रहा था. वह अपने मामा घर एक कार्यक्रम में भाग लेने आया था. पिहरा पूर्वी पंचायत के एक गांव की दो बच्चियां एडमिट कार्ड लेने विद्यालय जा रहीं थीं. इस दौरान एकांत जगह देखकर उसने बच्ची का हाथ पकड़ लिया व खींचकर झाड़ियों की ओर ले गया. उसके साथ जा रही दूसरी बच्ची किसी प्रकार वहां से भागकर पिहरा पुलिस पिकेट पहुंची व घटना की जानकारी दी. पुलिस पिकेट के जवान स्थल पर पहुंचे व बच्ची को बरामद करते हुए दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया.

बच्ची चोरी का अफवाह से जमा हुए ग्रामीण

इस बीच आसपास के क्षेत्रों में अफवाह फैल गयी कि बच्चा चोर एक बच्ची की चोरी कर ली है. देखते ही देखते पिहरा पुलिस पिकेट के सामने महिला-पुरुषों की भीड़ लग गयी. वे सभी किशोर को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे. पिकेट के जवानों ने मुख्य गेट को बंद कर के दोनों किशोरों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया. घटना की सूचना गावां थाना को दी गयी. सूचना पर एसआई सतीश सिंह पुलिस बल के साथ पिहरा पुलिस पिकेट पहुंचे व दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर गावां थाना ले आये. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि दोनों लड़कों से पूछताछ की जा रही है. आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola