अवैध रूप से शराब परोस पर रोक लगाने का निर्देश
लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर देवरी थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
देवरी. लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर देवरी थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है. रविवार की देर रात को थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर संचालित होटलों में छापेमारी अभियान चलाया गया. नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने होटल संचालकों को अवैध रूप से परोसे जा रहे शराब पर रोक लगाने का निर्देश दिया. कहा कि शराब पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अभियान के दौरान चतरो, बरवाडीह, देवरी, चितरोकुरहा, नेकपुरा आदि जगहों पर संचालित होटलों में छापेमारी की गयी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए