Giridih News : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केदार हाजरा ने की बैठक
Giridih News :जमुआ के विधायक सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केदार हाजरा ने रविवार को घासीडीह में भाकपा माले पूर्वी जोन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता माले प्रखंड कमेटी सदस्य सुनील दास व संचालन सुनील राय ने किया.
जमुआ के विधायक सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केदार हाजरा ने रविवार को घासीडीह में भाकपा माले पूर्वी जोन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता माले प्रखंड कमेटी सदस्य सुनील दास व संचालन सुनील राय ने किया. बैठक में इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की रणनीति बनायी गयी. विधायक केदार हाजरा ने कहा कि चुनाव जीतने के के लिए बूथ कमेटी को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ता डोर टू डोर भ्रमण करना जरूरी है. उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत करवाने की बात कही. बैठक में माले जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव, कुलदीप राय, मुखिया धनेश्वर यादव, पंसस बलवीर कुमार, निर्मल सिंह, सुखदेव सिंह, धीरेन सिंह, सुरेश यादव, उमेश हाजरा, मांझो सिंह, सोभन वर्मा, सूजीत राय, कृष्णलाल यादव, अनिता देवी, रूबी देवी, सीता देवी, मोहन यादव, शंकर दास, शंभु सिंह, नरेश पासवान, जाहो दास, त्रिभुवन सिंह, पिंटू यादव, मोहन सिंह आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए