Giridih News:हर हाल में चुनाव लड़ूंगा : निरंजन राय

Updated:
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के करीबी निरंजन राय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. इस बात की घोषणा निरंजन राय ने करते हुए कहा कि हर हाल में चुनाव लड़ूंगा.

विज्ञापन

आज करेंगे नामांकन, तैयारियां पूरी, कई प्रखंडों से कार्यकर्ता के आने का दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के करीबी निरंजन राय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. इस बात की घोषणा निरंजन राय ने करते हुए कहा कि हर हाल में चुनाव लड़ूंगा. कई स्थानों पर कार्यालय खोला गया है. वहीं, जनसंपर्क अभियान चलाकर भी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि सोमवार को लगभग 11 बजे वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. तीनों प्रखंड के कार्यकर्ताओं को राजधनवार में एकत्रित होने को कहा गया है. राजधनवार से खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचेंगे और फिर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करेंगे. एक सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से बातचीत का खुलासा नहीं कर सकता, पर वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. राजधनवार में नामांकन के बाद चुनावी सभा को भी संबोधित किया जायेगा. कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपने कमर को कस लिया है. अब वह वापस नहीं हो सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola