ePaper

Giridih News :ग्रामीण क्षेत्र में दिखा होली का धूम, जोगीरा पर झूमे लोगग्रामीण क्षेत्र

Updated at : 05 Mar 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :ग्रामीण क्षेत्र में दिखा होली का धूम, जोगीरा पर झूमे लोगग्रामीण क्षेत्र

Giridih News :आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का प्रतीक रंगों का त्योहार होली ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और होली की बधाई दी. बच्चों से लेकर युवाओं तक रंगोत्सव का उल्लास छाया रहा. जगह-जगह युवाओं की टोली एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते देखे गये. वहीं मंदिरों में स्थानीय कीर्तन मंडली झाल-ढोलक, मंजीरा के साथ होली के गीतों का आनंद लिया गया. होली के गीतों से लोग मस्ती में झूम उठे. बीच-बीच में लोगों ने एक से बढ़कर एक जोगीरा गाया. बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र सहित नावाडीह, बागोडीह, उर्रो, सबलपुर, मोकामो, कोयरीडीह, पुरनीडीह, कैलाटाड़, बंदखारो, चिरुवां, चिचाकी, मंदरामो, केशवारी, परसिया, अमनारी समेत अन्य पंचायतों में भी लोगों ने आनंदपूर्वक होली का त्योहार मना.

गांडेय क्षेत्र में दिखा उल्लास

प्रखंड के रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया. ग्रामीणों व युवाओं ने अपने दोस्तों व परिचितों को रंग लगाकर होली खेली. एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. वहीं, शाम को भयहरणमंडा, गांडेय पुराना बाजार, मोहनडीह, दासडीह, महेशमुंडा समेत अन्य इलाके में होली की टोली ने जोगिरा निकाला और पारंपरिक रूप से ढोल करताल आदि बजाकर फगुआ गीत गाये. गांडेय, अहिल्यापुर व ताराटांड़ थाना परिसर में भी लोगों ने नृत्य-संगीत का आनंद लिया. होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती थी. गांडेय, अहिल्यापुर व ताराटांड़ थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, गुलाम गौस हुस्सानी व सुशांत कुमार चिरंजीवी लगातार क्षेत्र भ्रमण करते रहे.

बेंगाबाद में फगुआ गीतों पर ग्रामीणों के साथ अधिकारी भी झूमे

बेंगाबाद में उत्साह और उमंग के साथ रंगों का त्योहार होली मनायी गयी. लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार का आनंद उठाया. बुधवार की सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग टोली बनाकर एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाने निकले और देर शाम तक रंगों से सराबोर होकर खुशी बांटते दिखे. बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने त्योहार का आनंद लिया. कई स्थानों पर मिलन समारोह का आयोजन हुआ. जगन्नाथधाम शिव मंदिर में आयोजित समारोह में लोग परिवार के साथ पहुंचे और जमकर होली खेली. बेंगाबाद थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में रंगारंग कार्यक्रम हुआ. इसमें पुलिस अधिकारियों व जवान होली के गीतों पर थिरकते रहे. ढोलक, झाल, करताल के साथ पुलिस अधिकारियों व जवानों ने एक से बढकर एक होली गीत गाये और त्योहार को यादगार बनाया. इधर, शांति व्यवस्था को लेकर गश्ती दल क्षेत्र में घूमता रहा.बेंगाबाद में फगुआ गीतों पर ग्रामीणों के साथ अधिकारी भी झूमे

5. गिरिडीह. 105. थाना में होली के मौके पर आनंद उठाते अधिकारी व जवानबेंगाबाद. बेंगाबाद में उत्साह और उमंग के साथ रंगों का त्योहार होली मनायी गयी. लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार का आनंद उठाया. बुधवार की सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग टोली बनाकर एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाने निकले और देर शाम तक रंगों से सराबोर होकर खुशी बांटते दिखे. बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने त्योहार का आनंद लिया. कई स्थानों पर मिलन समारोह का आयोजन हुआ. जगन्नाथधाम शिव मंदिर में आयोजित समारोह में लोग परिवार के साथ पहुंचे और जमकर होली खेली. बेंगाबाद थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में रंगारंग कार्यक्रम हुआ. इसमें पुलिस अधिकारियों व जवान होली के गीतों पर थिरकते रहे. ढोलक, झाल, करताल के साथ पुलिस अधिकारियों व जवानों ने एक से बढकर एक होली गीत गाये और त्योहार को यादगार बनाया. इधर, शांति व्यवस्था को लेकर गश्ती दल क्षेत्र में घूमता रहा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola