विवाहिता की हत्या के मामले में हैदराबाद गयी हीरोडीह पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
28 अगस्त तो बरामद हुआ था विवाहित का शव
विज्ञापन
गिरिडीह.
हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया के 23 वर्षीय विवाहिता रिंकू देवी की हत्या की घटना के उद्भेदन में जुटी हीरोडीह थाना पुलिस की एक टीम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंच गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की घटना में पुलिस की तकनीकी जांच में यह बात सामने आयी है कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फ्लाइट से हैदराबाद पहुंच गया है. इसके बाद पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए हैदराबाद पहुंची.आरोपी के पकड़े जाने की चर्चा :
क्षेत्र में चर्चा है कि हत्या के आरोपी को हीरोडीह पुलिस ने हैदराबाद में पकड़ लिया है. हालांकि, हीरोडीह पुलिस कुछ बताने से परहेज किया जा रहा है. थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है, अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. मालूम रहे कि 28 अगस्त को बैरिया दीवान टोला निवासी जगदीश महतो की विवाहिता पुत्री रिंकू का खून से लथपथ शव मुरलीपहाड़ी स्थित जेट्रोफा की झाड़ी से बरामद हुआ था. जगदीश ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन