आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले घायल की पुत्री पहुंची थाना
Updated at : 30 Aug 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन

तीन अगस्त को बिरनी प्रखंड अंतर्गत पंदनाखुर्द में जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायल मोहन पासवान की दो पुत्री ग्रामीणों को लेकर शुक्रवार को थाना पहुंचीं. ग्रामीण व घायल की पुत्री थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज से मिलकर घटना की जानकारी दी.
विज्ञापन
तीन अगस्त को मारपीट में घायल हुआ था पंदनाखुर्द का मोहन पासवान
बिरनी.
तीन अगस्त को बिरनी प्रखंड अंतर्गत पंदनाखुर्द में जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायल मोहन पासवान की दो पुत्री ग्रामीणों को लेकर शुक्रवार को थाना पहुंचीं. ग्रामीण व घायल की पुत्री थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज से मिलकर घटना की जानकारी दी. कहा कि घटना में घायल मोहन के सिर में गंभीर चोट आयी है. वह 10 दिनों से आईसीयू में है. पैसा के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. बताया कि घायल जिंदगी व मौत से जूझ रहा है. इस मामले में महिला समेत 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व थाना प्रभारी ने बहुत गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी विक्की दास को गिरफ्तार कर जेल भेजकर मामले को शांत करा दिया है. शेष 11 आरोपितों को गिरफ्तार पुलिस नहीं कर रही है. जबकि, प्राथमिकी दर्ज हुए एक माह होने को है. कहा कि पुलिस एक सप्ताह में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करेगी, तो बाध्य होकर घायल के परिजन व ग्रामीण थाना के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे. मौके पर कुमकुम कुमारी, डोली कुमारी, मंजू देवी, मुंद्रिका देवी, रिंकू देवी, फुलवा देवी, कुंदन पासवान, सुदामा पासवान, लीलावती, सिकेंद्र पासवान, विनोद पासवान, विजय मोदी, दिलीप पासवान, रामचंद्र पासवान, जमुना पासवान आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




