Giridih News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Giridih News:
विज्ञापन
सरिया.
सरिया थाना क्षेत्र के चीचाकी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव स्थित मंजरागड्ढा जंगल में एक खेत के किनारे पेड़ में फंदे से नग्न अवस्था में लटका हुआ एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मृतक की उम्र 50 वर्ष के करीब बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे गांव के कुछ लोग मंजरागड्ढा जंगल खुखंडी (मशरूम) उठाने गए थे. इसी बीच जंगल स्थित एक खेत के किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. शव नग्न अवस्था में था. इसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी. जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग जुट गए. सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसके पहचान में जुट गयी. हालांकि शव का पहचान नहीं हो पाई. सूचना पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे. घटना को लेकर सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. शव की शिनाख्ती तथा मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन