Giridih News: सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर
Giridih News: बताया गया कि इकबाल शनिवार की रात अपने घर से किसी काम को लेकर कोलडीहा की ओर जा रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी.
नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद इकबाल उर्फ गोलू शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिये धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया गया कि इकबाल शनिवार की रात अपने घर से किसी काम को लेकर कोलडीहा की ओर जा रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद दुर्घटना की जानकारी पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. और दोनों बाइक सवारों को उठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं दोनों के परिजन को भी मामले की जानकारी दी गयी. यहां प्राथमिक उपचार के बाद हट्टी बाजार निवासी इकबाल की स्तिथि को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे धनबाद के सहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए