Giridih News: सड़क दुर्घटना में तीन घायल
Giridih News: ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सा पदाधिकारी ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. हालांकि सूचना मिलते ही परिजन बिरनी अस्पताल पहुंचे और तीनों को रांची रिम्स ले गए.
कोडरमा-भरकट्टा-कोवाड मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे भरकट्टा ओपी के विशनपुर के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान देवरी थाना के चतरो घाघरा निवासी सोनू रजवार (17), बिरनी थाना क्षेत्र बेलाटांड़ निवासी अनिल रजवार (20) और टोनी रजवार (27) के रूप में की गयी है. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सा पदाधिकारी ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. हालांकि सूचना मिलते ही परिजन बिरनी अस्पताल पहुंचे और तीनों को रांची रिम्स ले गए. बताया जाता है कि तीनों भरकट्टा से काम कर अपनी बाइक से शाम को वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच किसी जानवर ने उन्हें दौड़ा दिया. इसके बाद वे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए