Giridih News: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चुरायी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: नगर थानांतर्गत कोलडीहा मिठकी तालाब रोड निवासी जियाउल हक ने घर में चोरी हो जाने के संबंध में नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने दो नवंबर को थाना में इसकी लिखित शिकायत की. आवेदन में बताया कि वह सपरिवार कोलकाता गया था.

विज्ञापन

नगर थानांतर्गत कोलडीहा मिठकी तालाब रोड निवासी जियाउल हक ने घर में चोरी हो जाने के संबंध में नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने दो नवंबर को थाना में इसकी लिखित शिकायत की. आवेदन में बताया कि वह सपरिवार कोलकाता गया था. दो नवंबर की शाम लौटने पर घर का पिछला दरवाज़ा टूटा हुआ पाया. घर के अंदर रखा पांच अलमीरा भी टूटे हुए दिखे और उसमें रखे क़रीब पांच लाख रु के ज़ेवरात गायब हैं. उन्होंने बताया कि ज़ेवरात में सोने की अंगूठी 15 पीस, सोने का हार तीन पीस, बाली छह पीस, चांदी का पायल छह जोड़ा, चांदी का बच्चे की बाली चार जोड़ा एवं ज़मीन के सारे काग़ज़ात, एक इन्वर्टर और दो बैटरी ग़ायब था. इधर, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले का अनुसंधान जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola