Giridih News: किशोर के साथ मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: खंडोली पर्यटन स्थल से वापस गिरिडीह लौटने के क्रम में बनहती के पास किशोर के साथ मारपीट करने के मामले मे बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें किशोर ने पांच नामजद और 20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. केस दर्ज करते हुए बेंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह से एक किशोर को सोमवार को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार की शाम गिरिडीह शहर के मौलाना आजाद चौक मछली मुहल्ला निवासी माज अहमद खान अपने दो अन्य साथियों के साथ खंडोली घूमने गया था. देर शाम को तीनों बाइक से वापस गिरिडीह लौट रहे थे. इसी दौरान बनहती के पास कुछ युवकों ने उसकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक दिया और वहां मौजूद 20 से अधिक लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया. पिटाई से उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. मारपीट के बाद हमलावर भाग गये. साथियों के मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. उसके आवेदन पर गिरिडीह कर्बला रोड के एक किशोर के अलावा चार अन्य को नामजद व 20 अन्य को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया. पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola